Sat. Jul 27th, 2024

चुनाव प्रक्रिया से हुआ केंद्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव

देहरादून। उक्रांद का 22वां अधिवेशन था, इस दौरान नए केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी हुआ। बता दें कि यूकेडी ने लोकतंत्र की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से अपनाते हुए अपने दल को नया अध्यक्ष दिया। पूर्व के सभी केंद्रीय अध्यक्ष, दल के सभी सदस्यों की ओर से सर्व सम्मति से चुनकर अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया पूर्ण होती रही।
लेकिन इस अधिवेशन में क्षेत्रीय राजनीति में उक्रांद ने नया अध्याय लिखा है। अपने दल के नए अध्यक्ष का चुनाव चुनाव प्रक्रिया से किया गया जिसके चलते पूरन सिंह कठैत ने यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष की कमान संभाली। बता दें कि इस प्रक्रिया के दौरान उक्रांद के चार सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया था। चुनाव के दौरान सबसे अधिक मत दल के सदस्यों की ओर से पूरन सिंह कठैत को मिले। अध्यक्ष पद का चुनाव जितने के बाद पूरन सिंह कठैत ने कहा कि सर्वप्रथम पार्टी का जनाधार मजबूत किया जाएगा। यूकेडी क्षेत्रीय दल है, हमेशा राज्य के हितों की लड़ाई लड़ता रहा, जब उत्तराखंड की जनता राज्य के मांग के लिए आंदोलन कर रही थी तो यूकेडी ने शीर्ष पर रहकर नेतृत्व किया। अब समय आ गया है कि शहीद आंदोलनकारियों के सपने पूर्ण करने का। ज्वलनशील मुद्दों, जैसे भू -कानून, पलायन, आपदा, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ और पर्यटन, मूलभूत सुविधाओं आदि की लड़ाई यूकेडी लड़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *