Sat. Jul 27th, 2024

7 व 8 अक्टूबर को एफआरआई में किया जाएगा आयोजन: अशोक

देहरादून। 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन उत्तराखंड पुलिस की ओर से वन अनुसंधान संस्थान में 7 व 8 अक्टूबर को किया जाएगा। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि बनने के लिए सहमति दे दी है। पुलिसिंग इन अमृत काल थीम पर गृह मंत्रालय की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो के तत्वावधान में आयोजित कराया जा रहा है। 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की पहल पर राज्य में कराने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इससे पूर्व 41वें साइंस कांग्रेस का आयोजन 21 से 23 जून 2011 के मध्य वन अनुसंधान संस्थान में ही कराया गया था।
49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन 7 अक्टूबर को वन अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत हॉल में पूर्वाहन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। समापन समारोह 8 अक्टूबर को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने मुख्य अतिथि बनने के लिए सहृदय सहमति दे दी है। अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस एक रचनात्मक मंच है। इसका उद्देश्य पुलिस कार्य क्षेत्र में नई सोच एवं समन्वय को प्रोत्साहित करते हुए पुलिस के लिए सामयिक हित के विभिन्न मुद्दों पर एक नया दृष्टिकोण विकसित करना और पुलिस अधिकारियों, सामाजिक वैज्ञानिक, फोरेंसिक वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विषय विशेषज्ञों के आज की महत्वपूर्ण पुलिस चुनौतियों के कारगर समाधान विकसित करना भी है। 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एक आयोजन समिति गठित की गई है, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण बरिंदरजीत सिंह इसके आयोजन सचिव हैं। समिति के अन्य सदस्य एडीजी पीएसी पीवीके प्रसाद, एडीजी अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा, एडीजी पुलिस दूरसंचार वी मुरूगेशन, एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी मुख्यालय विम्मी सचदेवा, निदेशक यातायात आईजी मुख्तार मोहसिन, आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, आईजी सीआईडी एन एस नपलच्याल, डीआईजी पी/एम सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस, डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र योगेन्द्र सिंह रावत, डीआईजी फायर सर्विस निवेदिता कुकरेती, डीआईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी, डीआईजी अभिसूचना दलीप सिंह कुंवर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *