Sat. Jul 27th, 2024

सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को दिया जाएगा 4 प्रतिशत आरक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल बैठक के दौरान कैबिनेट में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक के दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में हुए भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कैबिनेट बैठक में धामी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इसके अलावा कैबिनेट बैठक के दौरान नई आबकारी नीति 2024-25 पर चर्चा की गई। साथ ही इसमें कुछ बदलाव करने को लेकर भी निर्देशित किया गया।
 धामी सरकार ने होम स्टे के लिए 100 फीसदी अनुदान देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 4 फीसदी आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
सरकरी नौकरियों में खिलाड़ियों को आरक्षण देने के लिए विधानसभा में विधेयक पेश किया जाएगा। सीएम धामी सरकार ने गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का फैसला भी लिया है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के सहायक अभियंताओं को 4 हजार रुपये वाहन भत्ते के रूप में भी मिलेगा।
उत्तराखंड में मछली के तालाब 10 साल के लिए नीलाम हों। सीएम धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में ओबीसी आयोग के कार्यकाल को एक साल बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड में हाउस ऑफ हिमालया के उत्पादों की मॉनिटरिंग के लिए अब कंपनी बनाने का निर्णय भी लिया गया है।
इसके साथ ही इस कैबिनेट में पुराने वाहन भत्ते में संशोधन। अब 1200 से 4000 तक किया। पहले 200 से 2700 तक था। चाइल्ड केअर लीव में पहले 365 तक शत प्रतिशत वेतन था। उसके बाद 80 प्रतिशत था। अब तीसरे साल में भी 100 प्रतिशत मिलेगा। व्यक्तिगत सहायक में पदोन्नति के लिए 4800 का नया ग्रेड होगा। व्यवसाय श्रम विधेयक 2020 में पास हुआ था। इसे केंद्र को भेजा गया था। भारत सरकार ने कहा कि इसे वापस लिया जाए, इसलिए राज्य का वापस होगा। खनन नियमावली में संशोधन। वीडियोग्राफी भी होगी ताकि ज्यादा गहरा खनन न हो। खनन के ढांचे को लेकर सात अतिरिक्त पदों को स्वीकृति मिली। छह डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर और एक डीजी के लिए पीएस का पद। हर जिले में एक ऑफिसर होगा। पुरानी जेल परिसर देहरादून में बार एसोसिएशन को 30 साल के लिए पांच बीघा जमीन दी गई हैं। एक रुपया प्रतिवर्ष पर। चुनाव से पहले एक बच्चा और जीत के बाद जुड़वां होने पर अयोग्य नहीं होगा। परिवहन मंत्रालय का रीजनल ऑफिस बनाने को 0.026 हेक्टेयर जमीन पुलिया नंबर छह पर निशुल्क दी जाएगी। पशु चिकित्सा अधिकारी की नियमावली में संशोधन। जलाशयों की बोली पिछली नियमावली में पांच साल थी, जो अब 10 साल के लिए होगी। मत्स्य पालन के लिए।  खिलाड़ियों के लिए चार क्षैतिज आरक्षण को सरकार विधेयक लाएगी। साहसिक पर्यटन में अहर्ता में शिथिलता। कुछ पदों पर भर्ती आसान। विषय विशेषज्ञ की अहर्ता बदली। उत्तरकाशी में जादों गांव में 1962 कई लड़ाई में आर्मी आई थी। वह वाइब्रेंट विलेज की सूची में भी है। वहां के मूल निवासी के लिए होम स्टे की विशेष योजना। इसमें ज्यादा सरकारी मदद मिलेगी। 100 प्रतिशत तक फंडिंग।
-लखवाड़ व्यासी जैसे डैम में अब स्थानीय लोग 10 लाख तक के काम लोकल सोसाइटी बनाकर कर सकते हैं। पहले 5 लाख था। साथ ही कांस्टेबल की सेवा नियमावली में एकरूपता लाई जाएगी। उत्तराखंड में गन्ना मूल्य पिछले साल से 20 रुपये ज्यादा। ओबीसी के एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की समय सीमा 1 जनवरी 2025 तक बढ़ाई गई। हाउस ऑफ हिमालयाज – सरकार भी एक कंपनी बनाएगी। प्राइवेट कंपनी मार्केटिंग करेगी। सरकार अपने काम इस कंपनी से ही करेगी, आदि फैसले भी लिए गये।


धामी कैबिनेट राम लला के दर्शन को जाएगी अयोध्या
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्णय लिया है कि दो फरवरी को धामी कैबिनेट अयोध्या जाएगी।
बुधवार को सीएम धामी ने यह निर्णय लेते हुए कहा कि सभी श्री राम मूर्ति के दर्शन के लिए एक साथ जाएंगे। सीएम ने कहा, हम सभी प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष-उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाल क्षण है। अयोध्या में श्रीराम के बाल विग्रह रूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम के न्याय, नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करुणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। कहा, संतों की तपस्या, कारसेवकों के बलिदान, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप अयोध्या में रामलला भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है।

सीएम ने पुलिस को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने के दिए निर्देश
देहरादून। अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के  आरोपी पति ने मसूरी के होटल में उसे पकड़ने आए दरोगा पर फायर कर दिया था। उस हमले में दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली लगी थी। मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह मामला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आया तो वो नाराज हो गए। इस मामले में उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में हाल ही में बाहर से आए बदमाश के साथ मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर के पेट में गोली लगने की घटना के बाद नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट उपलब्ध कराए जाएंगे। दरअसल पुलिस इस बदमाश को पकड़ने के लिए बिना जरूरी सुरक्षा उपकरणों के ही पहुंच गई थी। बदमाश ने दरोगा मिथुन कुमार पर गोली चला दी थी। उम्मीद है कि इस घटना के बाद उत्तराखंड का पुलिस महकमा सबक लेगा। आगे पुलिस पर हमला होने की दशा में पुलिस जरूरी सुरक्षा उपकरणों से अपना बचाव करने के साथ अपराधी से निपट सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *