Sat. Jul 27th, 2024

सेंटेरियों मॉल सहित मॉल और टावरों पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना

देहरादून। नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालें मॉल और टावरों के खिलाफ कार्यवाही का अभियान जारी रखते हुए 1 लाख 38 हजार 500 रूपए का चालान किया है। इस दौरान संटेरियो मॉल, अशोक एसोसिएट, जनपथ शॉपिंग कंपलेक्स सहित कई प्रतिष्ठानों में कार्रवाई की गई।
नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए मॉल और टावरों के बेसमेंट, छतों आदि का निरीक्षण करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए गए हैं। इसी क्रम में उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम की ओर से घंटाघर से बल्लुपुर चौक से चकराता रोड के बेसमेंट युक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मॉल एवं टावरों में डेगू लार्वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेंगू लार्वा पाए जाने पर सुरेश कुमार के पार्किंग बेसेंमेंट का 5 हजार रूपए, कमल वाधवा फर्स्ट पराईज टावर का 20 हजार रूपए, प्रवीन कौशल 2 हजार रूपए, हर्ष आनन्द डब्ल्यू टावर शोरूम का 5 हजार रूपए, अशोक एसोसियेट का 50 हजार रूपए प्रतिष्ठानों का चालान किया गया। जनपथ शापिंग काम्पलेक्स के सभी दुकानदारों को 5 हजार रूपए के नोटिस दिए गए। इसके अतिरिक्त शनिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना की ओर से हाथीबडकला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेंकिग के दौरान हाथीबड़कला में बने सेंटेरियों मॉल का भी निरीक्षण किया गया जिसकी छत पर पानी जमा मिला जिसमें डेंगू के लार्वा भारी संख्या में पाए गए। नगर निगम की टीम की ओर से मॉल पर 50 हजार रूपए का अर्थदंड आरोपित किया गया। यहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *