Sat. Jul 27th, 2024

होटल मैनेजर गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, तीन युवतियों को किया रेस्क्यू

देहरादून। होटल की आड़ में सैक्स रैकेट चलाने का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। आरोपी मैनेजर के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
रायवाला थाना प्रभारी होशियार सिह ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा रायवाला बाजार स्थित बिष्ट रेस्टोरेंट में छापेमारी की गयी। बताया कि इस कार्यवाही में देह व्यापार का कारोबार करने वाले आनंद सिंह निवासी उदयपुर थराली चमोली हाल पता बिष्ट फैमिली रेस्टोरेंट को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। बताया कि इस दौरान पुलिस को आरोपी आनंद सिंह के फोन से दर्जनों कॉलगर्ल के नंबर भी मिले है। युवक होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित कर रहा था। युवक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को रेस्क्यू कर आरोपी मैनेजर के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

छह महीने से चला रहा होटल, नहीं था सत्यापन
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक करीब छह महीने से यहां किराए पर होटल चला रहा है। लेकिन भवन स्वामी ने अभी तक उसका सत्यापन नहीं कराया था। क्षेत्र में ऐसे कई होटल व्यवसायी हैं जो किराए पर होटल, रेस्टोरेंट आदि चला रहे हैं, लेकिन इनका सत्यापन नहीं है। पुलिस भी सत्यापन के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे में पुलिस का कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हरिपुकलां और रायवाला से जुड़े हैं कारोबार के तार
दौरान पुलिस को आरोपी आनंद सिंह के फोन से दर्जनों कॉलगर्ल के नंबर मिले हैं। जिनमें से कई नंबर क्षेत्र की महिलाओं के बताए जा रहे हैं। यह महिलाएं भी देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। इतना ही नहीं इस गोरखधंधे के तार हरिपुरकलां क्षेत्र तक जुड़े है। देह व्यापार के धंधे में संलिप्त महिलाएं हरिपुरकलां क्षेत्र में होटल की व्यवस्था खुद करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *