Sat. Jul 27th, 2024

देहरादून। सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य आरोपी अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया। अनिल दून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना की रैकी में भी शामिल था।
सागली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य आरोपी अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस मंगलवार को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सांगली महाराष्ट्र में खुद को डिप्टी एस.पी. बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अजांम दिया था। आरोपी अनिल दून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था। उसने घटना से पूर्व ज्वैलरी शोरूम की रैकी की गई थी। आरोपी को देहरादून लाकर उससे विस्तृत पूछताछ की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *