Sat. Jul 27th, 2024

देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में बिहार से गिरफ्तार किये गए आरोपी प्रिंस कुमार को बी वारंट पर लेने के लिए महाराष्ट्र पुलिस देहरादून पहुंची। आरोपी प्रिंस कुमार ने अपने 08 अन्य साथियों के साथ मिलकर जून 2023 में महाराष्ट्र के विश्रामबाग, सांगली में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना में डकैतों लगभग 6 करोड़ कीमत के 11 किलो सोने के आभूषणों की लूट की थी। स्वयं को पुलिस का अधिकारी बताकर आरोपियों डकैती की घटना को अंजाम दिया था। प्रिंस से पूछताछ में सांगली की घटना में शामिल अन्य आरोपितों को दून पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से जानकारी साझा की थी।
रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में बिहार से गिरफ्तार किए गए प्रिंस कुमार को बी वारेंट पर लेने के लिए महाराष्ट्र पुलिस देहरादून पहुंची है। प्रिंस ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जून 2023 में महाराष्ट्र के सांगली क्षेत्र के विश्रामबाग इलाके में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना का अंजाम दिया गया था। घटना में में आरोपितों ने स्वयं को पुलिस का अधिकारी बताकर घटना कारित की थी। घटना में मौके से महाराष्ट्र पुलिस को प्रिंस कुमार की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई थी तथा महाराष्ट्र पुलिस लगातार प्रिंस की तलाश कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *