Sat. Jul 27th, 2024

उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार वन्य जीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी उत्तरकाशी और थाना पुरोला की संयुक्त टीम ने कल देर रात को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के कब्जे से लैपर्ड की दो खालें बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार तस्कर का नाम वरुण उर्फ लक्की है, जो देहरादून के रिखनाड़ लाखामण्डल का रहने वाला है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि वरुण लैपर्ड की खालों की तस्करी करने वाला है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वरुण को जरड़ाखड्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लैपर्डध्गुलदार वन्य जीवों की दुर्लभ प्रजातियों में से एक है और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 1 में इसे उच्चतम स्तर की सुरक्षा प्राप्त वन्य जीव प्रजातियों में रखा गया है। उन्होंने कहा कि वन्य जीव तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ थाना पुरोला में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम को गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए 5000 रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *