Sat. Jul 27th, 2024

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को फ्लीट ?
देहरादून। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के पास फ्लीट है, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व पूर्व सीएम हरीश रावत को गनर भी नहीं है। उत्तराखंड में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर अपने नेताओं को सुरक्षा नहीं देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के पास फ्लीट है, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व पूर्व सीएम हरीश रावत को सरकार की ओर से समकक्ष सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा रही है।
कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अपने नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि यदि हरीश रावत के पास फ्लीट होती तो हादसा नहीं होता। माहरा ने कहा कि यह भी आश्चर्यजनक है कि उनके समकक्ष भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को फ्लीट की सुविधा प्रदान की गई है।
बकौल माहरा,हरीश रावत के एक्सीडेंट के बाद मैंने सीएम कार्यालय के समक्ष फिर ये मुद्दा उठाया है। वहीं, कांग्रेस को मांग के बावजूद अब तक माहरा को गनर नहीं मिलना भी अखर रहा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि वो कम से कम तीन बार सीएम दफ्तर के सामने यह मुद्दा उठा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव को भी इस संबंध में कई बार पत्र सौंपा जा चुका है।
जोशी के मुताबिक, माहरा भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की तरह दो बार विधायक रह चुके हैं, वो भी राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसके बावजूद भट्ट को फ्लीट दी गई है, जबकि माहरा के पास गनर तक नहीं है। यह सरासर सौतेला व्यवहार है।
सुरक्षा पर फैसला जल्द गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माहरा सहित कुछ अन्य नेताओं को सुरक्षा देने पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है। वर्तमान में पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को वाई प्लस सुरक्षा हासिल है। इसमें घर पर गारद के साथ, फ्लीट का सुरक्षा कवर मिलता है। पूर्व सीएम हरीश रावत को सुरक्षा कवर तो मुहैया कराया गया है, लेकिन इसमें फ्लीट शामिल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *