Sat. Jul 27th, 2024

नगर निगम ने जारी रखा कार्यवाही का अभियान, 66 हजार रूपए का किया चालान

देहरादून। डेंगू की बीमारी के बढ़ते प्रकोप के बीच डेंगू की रोकथाम करने के प्रति नगर आयुक्त मनुज गोयल एक्शन मोड में है। नगर निगम की ओर से लगातार घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माणाधीन भवनों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू का लार्वा पाए जाने पर लार्वा को नष्ट करने के साथ ही चालानी कार्यवाही की जा रही है। निरीक्षण में पाया गया कि कई स्कूल-कॉलेजों की ओर से लापरवाही बरती गयी जिससे वहां डेंगू का लार्वा पनपता हुआ पाया गया। सोमवार को भी नगर निगम की टीम की ओर से शहर में कई स्कूलों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं घरों में डेंगू के पनपने के स्त्रोतों (लार्वा) का निरीक्षण किया गया तथा डेंगू का लार्वा पाए जाने पर लार्वा नष्ट करते हुए चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर डेंगू के लार्वा पनपाने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 66 हजार रूपए का चालान किया गया। टीम में सफाई निरीक्षक महिपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह पंवार, मनीष दरियाल, राजेश बहुगुणा, राजेश पंवार, विश्वनाथ सिंह, पुष्पा रौथाण एवं मनोज कुमार थे।

इन पर हुई कार्यवाही

संजय गुसांई, शुभम बहुगुणा, खुरम खान कॉम्पलेक्स, नेहरू कालोनी, दून एक्सप्रान्टिल, स्कूल, दून पिरामिड स्कूल, नत्थनपुर, मौ. रिजवान, नत्थनपुर, सौरभ, नत्थनपुर, डॉ. आरएच त्यागी, होटल हिम पैलेस, रिजवान, नेहरू कालोनी, वासिक, नेहरू कलोनी, निखिल कुमार, बल्लुपुर, ,अरविन्द कुमार,बल्लुपुर, रोमा ब्रिजनाथ,बल्लुपुर, नसीम, नेहरू कलोनी, विलाल, नेहरू कलोनी, संजय चुक्खुवाला, कैलाश विद्या विहार, दिनेश विद्या विहार और प्रदीप मोथुरावाला कर 66 हजार रूपए का चालान किया गया।

फॉगिंग एवं लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव

देहरादून। सोमवार को कुल 15 वार्डो में सघन फॉगिंग की गई जिनमें वार्ड-1 मालसी, वार्ड-2 विजयपुर, वार्ड-4 राजपुर, वार्ड-24 शिवाजी मार्ग, वार्ड-30 डालनवाला, वार्ड-94 नत्थनपुर-1, वार्ड-95 नत्थनपुर-2, वार्ड-45 गांधी ग्राम, वार्ड-22 तिलक रोड, वार्ड-6 दून विहार, वार्ड-62 ननूरखेड़ा में फॉगिंग की गई। इसके साथ ही वार्ड-34 गोविन्द गढ, वार्ड-26 धामावाला, वार्ड-33 यमुना कालोनी, वार्ड-81 रेसकोर्स दक्षिण, वार्ड-17 चुक्खुवाला, वार्ड-49 भगत सिंह कालोनी, वार्ड-56 धर्मपुर में डेंगू के लार्वानाशक दवाओं का छिडकाव किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *