Wed. Nov 29th, 2023

राजधानी देहरादून में बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में लूट को अंजाम दिया है।

देहरादून। राजधानी दून में सुबह सुबह बेखौफ बदमाशों ने देश के सबसे बड़े बिज़नेस घराने के ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश सोना चांदी के गहने लूट ले गए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 10:30 बजे राजपुर रोड एश्लेहॉल स्थित रिलायंस शोरूम के कर्मचारियों ने जैसे ही शोरूम खोला वैसे ही बेखौफ बदमाश शोरूम के अंदर घुस गए और करोड़ों रुपए की कीमत के सोना चांदी एवं अन्य जेवर लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मू की वी आई पी ड्यूटी में पुलिस व्यस्थ थी तभी डकैतों ने वी आई पी रोड राजपुर रोड पर वारदात को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *